डुमरियागंज। क्षेत्र के बेंवा चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच पिछले एक पखवारे से अधिक समय से शाखा प्रबंधक विहीन है। जिससे बैंक पर अपने बैंकिंग कार्यों से आने वाले खाताधारकों को काफी दिक्कत हो रही है। यहां पर तैनात रहे शाखा प्रबंधक का पिछले महीने स्थानांतरण हो गया था। नए शाखा प्रबंधक ने पदभार नहीं ग्रहण किया, वह मेडिकल ले लिए। डुमरियागंज क्षेत्र के जगदंबा मिश्र, महादेव प्रसाद, डीके गुप्ता, सूरज, इरशाद, विपिन, राजेश शाह, रिंकू यादव आदि ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बेंवा शाखा पर नए शाखा प्रबंधक कि जल्द तैनाती किए जाने की मांग बैक के उच्च अधिकारियों से की है। संवाद