सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और मिशन-2027 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते हुए लालजी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व विधायक अनिल सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।