फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई बोले, विश्वासघात हुआ

Sat, 07 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में शिकस्त खाने वाले सपा समर्थित प्रत्याशियों ने जिला कार्यसमिति की बैठक में अपनी भड़ास निकाली। प्रत्याशियों ने अपने साथ विश्वासघात का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कइयों ने तो यहां तक कहा कि अगर निजी हितों के लिए भीतरघात न होता तो हमारी जीत तय थी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पद क े प्रत्याशियों  के नामों पर भी चर्चा हुई। 
सभी  दावेदारों से निर्धारित  प्रारूप पर आवेदन को कहा गया ताकि सूची नेतृत्व को भेजी जा सके। साड़ी तिराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी समर्थित अध्यक्ष व प्रमुख के प्रत्याशी को जीताने में इनकी अहम भूमिका होगी। उन्होंने अध्यक्ष व सभी ब्लॉकों से प्रमुख पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशी बनने के लिए संभावित दावेदारों को शीघ्र ही उचित प्रपत्र पर आवेदन मांगे।
कहा कि पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों की बदौलत ही पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को सफलता मिली। बैठक में जिला पंचायत चुनाव लड़ने वाली राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने खुद के साथ भीतरघात करने का आरोप लगाया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी ने पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद ने कहा कि जो भी पार्टी प्रत्याशी होगा उसकी जीत के लिए हम पूरी क्षमता से कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक लालजी यादव, चिनकू यादव, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शांति देवी, रमापति पांडेय, जिला महासचिव सगीर अहमद, गुलाम नबी आजाद, जोखन चौधरी, अनूप, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें