फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 केंद्रों पर 15450 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे

Sat, 07 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल की परीक्षा जिले के 27 केंद्रों पर रविवार को होगी। सुबह 11 बजे से  शुरू  होने  वाली परीक्षा में कुल 15450 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।  नकलविहीन  सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

पूरे जिले को 11 सेक्टरों में बांटकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों की सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीडीओ अखिलेश तिवारी और नोडल अधिकारी एसओसी आनंद स्वरूप ने केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता से मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे और रोडवेज को भी विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। जिलाधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चकबंदी लेखपाल परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें