नगर पंचायत बिस्कोहर के बालाजी मंदिर से हटाते हार्न।
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना के बिस्कोहर चौकी पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में मंदिरों और मस्जिदों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाने व आवाज कम कराने का अभियान चलाया। नगर पंचायत बिस्कोहर और बड़हरा गांव में मंदिरों व मस्जिदों पर लगे 11 ध्वनि विस्तारक यंत्रों को हटाया गया। साथ ही बिजौरा, बेतनार, बभनी, हबीरपुर पिपरा, गौरा, सिकौथा आदि गांवों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज को कम कराया गया।
त्रिलोकपुर प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार व चौकी प्रभारी बिस्कोहर राकेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़हरा में एक, नगर पंचायत बिस्कोहर के सभी पांच मस्जिद व तीन मंदिर से दस लाउडस्पीकर उतरवाए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के कोई लाउडस्पीकर नहीं बजाएगा। कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र दिन में 55 तथा रात में 45 डेसीबल से अधिक पर न बजाया जाए। संवाद