फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मां भारती को समर्पित है बेटा, वही करेंगी रक्षा

विज्ञापन
विद्यावती पाण्डेय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के धर्मपुर धौरहरा निवासी मयंक नाथ पांडेय बीएसएफ के जवान हैं। उनकी तैनाती जम्मू में है। 25 दिन पहले घर से छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर गए हैं।
दो देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पर उनसे जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि बेटा मां भारती को समर्पित हैं। मां भारती रक्षा करेंगी। बेटा देश की रक्षा के लिए गया है। डरने की बात नहीं, बल्कि जवानों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है। हमें देश के जवानों पर गर्व है। वह पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि एक किसान परिवार में जन्मे मयंक पांडेय दो भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर के हैं। पिता कैलाश नाथ पांडेय की मौत करीब आठ साल पहले हो चुकी है। घर पर बड़े भाई सोमनाथ पांडेय हैं, जो खेती करते हैं। वहीं, बहन मोनी पांडेय राजनीतिक दल से जुड़ी हैं। वहींं, माता विद्यावती छोटी बेटी मोनी पांडेय व बड़े बेटे के साथ घर पर रहती हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारत-पाक के बीच छिड़ी जंग के बारे में बात की गई तो 60 वर्षीय माता विद्यावती पांडेय ने बताया कि हमारा बेटा मां भारती की रक्षा के लिए गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें