फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उद्यमियों की समस्याओं का कराएं समाधान, निवेश के लिए करें प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु, व्यापार बंधु व एमओयू की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि जिन लोगों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उनसे संपर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान कराएं तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करें।
डीएम ने बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग को ओडीओपी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लिए शासन से प्राप्त लक्ष्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया। उद्योग स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की जो पत्रावलियां बैंकों में ऋण उपलब्ध कराने के लिए जाती हैं, उसको समय से स्वीकृत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में मांस मछली की दुकानों को आबादी क्षेत्र से बाहर शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। व्यापारियों ने बढ़नी में जाम की समस्या रहती है। इसका समाधान कराया जाए। डीएम ने पुलिस व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। आईटीआई शोहरतगढ़ को संचालित कराने की मांग की गई। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शोहरतगढ़ के सामने एनएच द्वारा नाला निर्माण अधूरा छोड़ा गया है। उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने प्रमुख चौराहों पर भूमि चिह्नित कर सामुदायिक शौचालय, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि के संबंध में व्यापारियों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी सीडीओ नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, सीएमओ डा. रजत कुमार चौरसिया, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा, उद्यान निरीक्षक संदीप वर्मा समेत अन्य अधिकारी व व्यापारियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें