फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बांध निर्माण रोकने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
इटवा में एसडीएम को बांध के निर्माण कार्य को रोकने हेतु शिकायती पत्र देने आये सकतपुर के ग्रामीण।
विज्ञापन
इटवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सकतपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी को सौंपकर बांध का निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार बांध का निर्माण होने से लाेग भूमिहीन हो जाएंगे। ज्ञापन में ग्रामीण कंचन, देवीदीन, रमेश प्रजापति, मुरली यादव, बेकारू, अशर्फी, रामचरन आदि ने आरोप लगाया कि बूढ़ी राप्ती नदी के दक्षिण बनने वाले इस बांध के निर्माण से हमारी भूमि बांध में चली जाएगी। इससे हम लोग भूमिहीन हो जाएंगे। इन लोगों ने बांध निर्माण कार्य रोकने की मांग की। इस संंबंध में तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें