सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका बाजार की सभी 49 ग्राम पंचायतों से बृहस्पतिवार को मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलशों को समारोहपूर्वक कार्यालय पर एकत्रित किया गया। इस मौके पर प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्रा को कलश सौंपे। कलश एकत्रीकरण के दौरान महिलाएं, बच्चे, समाज सेवी हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयघोष के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचे थे।
बीडीओ ने सभी का स्वागत किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अमर शहीदों की याद में देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करवाएं है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष शिलालेख भी लगाए गए हैं। 49 ग्राम पंचायतों से एकत्रित कलश ब्लॉक परिसर में रखा गया है। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीष प्रताप यादव, घनश्याम राय, बेचनराम, सालिका देवी की अगुवाई में निकले कलश यात्रा के दौरान अखिलेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद