फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: समाजसेवियों ने मंदिर में कराई प्रेमी युगल की शादी

Fri, 09 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के नबेलवा गांव के दुर्गा मंदिर में सिंदूर दान कर विवाह करते प्रेमी युगल किशन लाल व
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के नबेलवा स्थित दुर्गा मंदिर में बृहस्पतिवार को समाजसेवियों ने एक प्रेमी युगल की शादी करवा दी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के किशन लाल का इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव की युवती काजल से काफी दिनों से प्रेम चल रहा था। जो घर से एक सप्ताह पूर्व भाग गए थे। लौटने पर समाजसेवियों ने उनकी शादी करा दी।
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी किशन लाल वर्मा पुत्र संतराम वर्मा राजगीर का काम करते हैं। करीब एक साल पहले इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर गांव में काम के दौरान गांव के एक गैर बिरादरी की लड़की काजल पुत्री राम बहाल से प्रेम हो गया। दोनों प्रेमी युगल चार माह पहले घर से भाग गए थे। जिन्हें पकड़ कर वापस लाया गया था। लेकिन सप्ताह पूर्व प्रेमी युगल फिर घर से भाग गए। जो त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भनवापुर में एक किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। शक होने पर मकान मालिक ने बृहस्पतिवार को डायल-112 पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पंहुची पीआरबी की टीम व इटवा पुलिस ने प्रेमी युगल को इटवा थाने पर ले जाने लगी। तभी क्षेत्र के समाज सेवी हजारी अग्रहरि व राहुल चतुर्वेदी ने पुलिस से कहा कि दोनों प्रेमी युगल हैं और साथ रहने को तैयार हैं। बालिग भी हैं तो इन पर कार्रवाई करने के बजाय शादी करा दिया जाए। किशन वर्मा व काजल प्रेमी युगल को इटवा पुलिस ने सामाज सेवियों से मंदिर में शादी करा देने की बात कहकर वापस हो गई। लड़की व लड़के के मां व बाप नहीं होने के कारण लड़की के भाई के उपस्थिति में नबेलवा स्थित दुर्गा मंदिर पर देर शाम शादी कराई गई। उसके बाद दोनों खुशी खुशी अपने घर चले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों बालिग थे, क्षेत्र के सम्मानित लोगों की ओर से मंदिर में शादी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें