फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की ओर गई बच्ची को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के बभनी बाजार में रोते विलखते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
खेत की ओर गई बच्ची को सांप ने डसा, मौत
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी बाजार गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बभनी बाजार गांव में बृहस्पतिवार को एक छह वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बभनी गांव निवासी चांदनी (6) पुत्री राजू पासवान बृहस्पतिवार को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के बगल खेत में गई थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया और वह गिर पड़ी। उसके मुख से झाग निकलने लगा। इस बच्ची को इसके परिजन शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल पर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची को इसके परिजन वापस घर पर ले आए। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी मां सुभावती का रो-रोकर बुरा हाला है। इसके परिवार के लोगों का कहना है कि बच्ची की मृत्यु सांप के काटने से हुई है। सूचना पाकर प्रधान प्रतिनिधि महबूब, सपा नेता मजबुर अली खान, अमीरुल्लाह, अमित आदि ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें