फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तस्कर सीमा पार भेज रहे खाद, किसानों के हाथ निराशा

Wed, 20 Nov 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के बैरिहवा से खाद की तस्करी कर घरूआर के रास्ते नेपाल भेजने का सिलसिला जारी है। तस्कर खुले सीमा के अनेकों रास्तों खाद-बीज को नेपाल पहुंचा रहे हैं और किसानों के हाथ निराशा लग रही है। यह खाद नेपाल में ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे तस्कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इसके चलते सीमावर्ती भारतीय गांवों के किसानों के लिए खाद और बीज की किल्लत बढ़ती जा रही है। जिम्मेदार खाद की किल्लत दूर करने और तस्करी रोकने में असफल दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में खाद की किल्लत जारी है, किसान समितियों पर निराश लौट रहा है तो निजी दुकानों पर महंगी दर से खाद बेची जा रही है। वहीं, किसानों के हक को तस्कर बॉर्डर पार कर दे रहे हैं। तस्करी के कारण सीमावर्ती गांवों के किसान अपनी खेती के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी का सामना कर रहे हैं।
समय पर खाद न मिल पाने से रबी की बुआई पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो उनकी आय में कमी आ जाएगी और सरकार की ‘आय दुगुनी करने’ की योजना धरी रह जाएगी। किसानों ने बताया कि सरकारी दुकानों पर कई बार खाद के लिए लंबी कतारें लगानी पड़ती हैं, लेकिन कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पाती। जो थोड़ा-बहुत खाद मिलता है, वह उनकी जरूरतों के मुकाबले बहुत कम है। इसके कारण उनकी फसल का उत्पादन घटने की आशंका है।
विज्ञापन

प्रशासन की निष्क्रियता से नाराजगी : किसानों का कहना है कि प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। अगर समय रहते इस तस्करी को नहीं रोका गया और खाद-बीज की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो उनकी मुश्किलें और बढ़ेंगी। फसल उत्पादन पर पड़ने वाले असर के कारण उनकी आय में कमी आ सकती है। किसानों ने प्रशासन से तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने और खाद-बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई जाए और तस्करों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं। साथ ही, खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए, ताकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार खाद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें