फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 36.80 कराेड़ से बनेंगी चार सड़कें, आवागमन होगा सुगम

Sat, 18 Apr 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जाने वाली चार सड़कों का भूमिपूजन व शिलान्यास विधायक विनय वर्मा ने शुक्रवार को किया। कुल 10.77 किमी की लंबाई की चारों सड़कों के निर्माण में 36.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने बढ़नी ब्लाॅक के धनौरा मुस्तकहम, परसा स्टेशन, समय माता स्थान बढ़नी व ढेकहरी चौराहे पर भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम किया। निर्मित होने वाली सड़कों में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक की ओर से 2804.01 लाख रुपये की लागत से 3.92 किमी लंबी धनौरा-मुस्तहकम एसएसबी कैंप होते हुए नेपाल सीमा तक मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही 42.43 करोड़ से 1.45 किमी लंबी मिनी औद्योगिक केंद्र परसा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। 24.69 करोड़ खर्च कर 3.1 किमी लंबी समय माता स्थान मधवानगर-बैरहवा मार्ग का निर्माण कार्य और 20.52 करोड़ से 2.3 किमी लंबी ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि यह सभी सड़कें काफी समय से खराब थी। ग्रामीणों की ओर से मांग भी की जा रही थी। केंद्र और प्रदेश की एनडीए की सरकार के सहयोग से सभी सड़कें अब बनना शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बढ़नी और शोहरतगढ़ में बस स्टेशन और बढ़नी में सीएचसी निर्माण कार्य शुरू होगा।
इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई अरुण कुमार सिंह, बीडीओ अनिशि मणि पांडेय, जेई प्रभात पांडेय, शौकत अली, आरके शर्मा, दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें