फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 12 बोरी चावल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। भारत-नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर के सलहन्तपुर के रास्ते चावल की तस्करी करते ककरहवा चौकी पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद 12 बोरी चावल सहित तस्कर को कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

ककरहवा चौकी प्रभारी बृजेश सिंह मय हमराही बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे सलहन्तपुर गांव के पास नोमेंस लैंड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोग चावल की तस्करी करते दिखे। रुकने का इशारा करने पर सभी नेपाल की तरफ भाग गये जबकि एक तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मौके से 12 बोरी चावल बरामद हुआ। तस्कर की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के फसादीपुर गांव निवासी जाहिद के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें