लोटन। भारत-नेपाल सीमा पर डीजल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी और लोटन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 75 लीटर डीजल और एक बाइक के साथ नेपाल निवासी संतोष साहनी (28) को गिरफ्तार किया। बरामद डीजल और बाइक को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, लोटन कोतवाली क्षेत्र की हरिवंशपुर चौकी अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चिउरहिया गांव के पास देर रात पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर दो गैलनों में डीजल लेकर सीमा की ओर जाता दिखाई दिया। टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। संवाद
ᩐ