फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाल में सात लाख रुपये से अधिक का तस्करी का सामान बरामद

Tue, 02 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कपिलवस्तु पुलिस और एपीएफ की अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी मात्रा में जब्त किए सामान
विज्ञापन

- तीन मोटरसाइकिलें भी पकड़ी गईं, भंसार कार्यालय को सौंपा गया माल
कपिलवस्तु। जिले में पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई में सात लाख रुपये से अधिक मूल्य के तस्करी के सामान बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।
जिला कपिलवस्तु के इलाका पुलिस कार्यालय पकड़ी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुद्धोधन गाउं पालिका-5 के लालपुर सीमा क्षेत्र स्थित सिवबलवा में छापेमारी की। पुलिस ने एक घर के सामने से 12 बोरा चीनी, चार बोरा मैदा, एक बोरा मटर दाल, सूर्या धान के बीज के तीन पैकेट तथा अन्य धान के बीज के दो पैकेट बरामद किए। बरामद सामान की कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी सामान भारत से अवैध रूप से नेपाल लाया गया था। बरामद माल को आवश्यक कार्रवाई के बाद सोठौली भंसार कार्यालय के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, भारत-नेपाल सीमा से सटे चाकरचौड़ा बीओपी के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के जवानों ने डीएसपी दीपेंद्र बिस्ट के निर्देशन में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से तस्करी का सामान बरामद किया। कार्रवाई में चीनी, मैदा, कुरकुरे समेत विभिन्न उपयोगी वस्तुओं के साथ तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। डीएसपी दीपेंद्र ने बताया कि बरामद सामान और मोटरसाइकिलों की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये से अधिक है। सभी सामान को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुठौली भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें