फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में चलेंगी स्मार्ट क्लास
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉकों के लिए मांगा गया प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के सरकारी परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी निजी स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। बच्चों को स्कूली शिक्षक ही प्रोजेक्टर के जरिये स्कूल में पढ़ाएंगे। साथ ही बच्चे स्कूल में कंप्यूटर में ई-लर्निंग और डिजिटल बुक से पढ़ाई कर स्मार्ट बन सकेंगे। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र वाले आठ ब्लॉक आच्छादित किए जाएंगे। इसके लिए डीएम ने बीएसए से प्रस्ताव मांगा है।
डीएम दीपक मीणा की ओर से बीएसए को भेजे गए पत्र में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से संचालित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में शामिल आठ ब्लॉकों के परिषदीय स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास संचालन के लिए प्रस्ताव मांगा है। इनमें नौगढ़, बर्डपुर, बढ़नी, इटवा, खुनियांव, भनवापुर, डुमरियागंज, मिठवल ब्लाक शामिल हैं। प्रस्ताव मिलने और स्वीकृत होने के बाद इन ब्लॉकों के मिडिल और प्राथमिक विद्यालयों में पूरी तरह से लागू होगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग इसे कड़ाई से लागू तैयारी कर रहा है। जिले के कुछ स्कूलों में स्मॉर्ट क्लास से जरिये पढ़ाई हो रही है, लेकिन यह पूरी तरह से लागू नहीं हो सका है। इसके लिए शिक्षकों को पहले भी एनआईसी में ट्रेनिंग दी गई थी और नए सिरे से सभी शिक्षकों को चरणवार ट्रेनिंग होगी। स्कूलों में बच्चे कंप्यूटर लैब में डिजिटल बुक पढ़ सकेंगे। साथ ही विषयों में नई-नई तकनीक की जानकारी भी ले सकेंगे। साथ ही किसी चीज को वीडियो, फोटो और स्केच के जरिए भी जान सकेंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एजाजुल हक खान ने बताया कि प्रस्ताव मिलने के बाद स्वीकृति के शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकार उपलब्ध कराएगी संसाधन
स्मार्ट क्लॉस के लिए कंप्यूटर लैब, वाई-फाई, प्रोजेक्टर समेत अन्य संसाधन भी सरकार उपलब्ध कराएगी। इसमें बच्चे बिना किताबों के ही पढ़ सकेंगे। कोर्स समेत अन्य आवश्यक किताबें डिजिटल रूप में अपलोड रहेंगे, जिसे वे क्लिक कर पढ़ सकेंगे। शिक्षकों को इसके लिए जिला स्तर पर एनआईसी के जरिये ट्रेनिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

क्या है स्मार्ट क्लास
स्मार्ट क्लास में शिक्षक बिना चौक-ब्लैक बोर्ड और बच्चे बिना पेन-पेंसिल के पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चे रिमोट के जरिये इसका संचालन कर सकेंगे। बच्चे क्लास के साथ-साथ कंप्यूटर लैब में नई तकनीकों से अवगत होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें