फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

302 अपराध ऐसे जो बाहर से आकर जिले में करते रहे हैं वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
302 अपराधियों पर पुलिस रखेगी नगर
विज्ञापन

त्रिनेत्र एप पर अपराधियों का डाटा होगा अपलोड
10 वर्ष में पांच प्रकार के अपराध में लिप्त 1103 अपराधी चिह्नित
अपराध में सक्रियता के आधार पर खुलेगी हिस्ट्रीशीट, लगेगा गुंडा एक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अपराध करके के चकमा देने वाले अपराधी अब पुलिस की नजर में होंगे। 10 वर्ष से अपराध करने वाले 1103 अपराधी चिह्नित हैं, जो जिले या फिर जिले से बाहर जाकर अपराध किए हैं। पुलिस इन पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करेगी। दो या दो से अधिक अपराध करने वाले अपराधियों पर गुंडा और गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। चिह्नित अपराधियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को निर्देशित किया गया है।
बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस नए प्रयोग कर रही है। अपराध के हाईटेक तरीके को देखते हुए पुलिस ने उन पर नकेल कसने के लिए हाईटेक तरीका अपना रही है। पिछले 10 वर्ष में डकैती, लूट, नकबजनी, चोरी और वाहन चोरी में लिप्त अपराधियों की कुंडली त्रिनेत्र एप पर अपलोड की है। इसमें जिले के वह अपराधी जो बाहर अन्य जनपद और गैर प्रांत में अपराध करते हैं। साथ ही वह अपराधी जो अन्य जिलों से आकर जिले में वारदात को अंजाम दिए हैं। पुलिस ने ऐसे 1103 तीन अपराधियों को चिह्नित की है। अब पुलिस उनकी हिस्ट्री को देखते हुए उन पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर की है। अपराध में सक्रिय अपराधियों पर कार्रवाई करेगी और उन पर निगरानी तेज करेगी, जिससे अपराध होते हुए तत्काल जानकारी हासिल की जा सके और समय से कार्रवाई हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेशचंद रावत ने कहा कि 10 वर्ष में अपराध करने वाले 1103 अपराधी चिह्नित किए गए हैं। इनके खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी भी की जाएगी।
विज्ञापन

302 अपराधी ऐसे जो बाहर से आकर किए अपराध
10 में जिले में चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी और वाहन चोरी के 302 दो ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं जो गैर जनपद से जिले में आकर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। अब पुलिस उन जनपदों को पत्र भेेजेगी और अपराध में सक्रिय होंगे तो उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई करेगी। वहीं अगर कोई एक मुकदमे में लिप्त होगा तो उसे थाने में पूरी जानकारी देनी होगी कि वह अपराध नहीं कर रहा है।
800 अपराधी जिले में हैं
आंकड़ों पर गौर करें तो 10 साल में जिले में इन पांच प्रकार के अपराध करने वाले 800 अपराधी चिह्नित किए गए हैं। इसमें अधिकांश जिले में अपराध किए हैं। साथ ही गैर जनपद और कुछ अन्य प्रांत में अपराध किए हैं। पुलिस इनकी थानावार लिस्ट तैयार करके सक्रियता के हिसाब से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इन जिलों के हैं अपराधी
जिले में अपराध करने वाले चिह्नित अपराधियों में लखनऊ, बस्ती, महराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, संतकबीरनगर के अपराधी हैं जो जिले में अपराध कर चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी अपराधी वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें