फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव में गूंजा कम संतान सुखी इंसान का नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के धनोहरी में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण की अपील करते हुए “कम संतान सुखी इंसान” के नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि दो बच्चों में पर्याप्त अंतर से ही मां और बच्चे की सही देखभाल की जा सकती है। परिवार नियोजन के लिए स्थायी विकल्प के रूप में सीएचसी या पीएचसी पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अनेक साधन हैं, जो सुरक्षित हैं, जिसका इस्तेमाल कर जनसंख्या नियंत्रण कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए लाभार्थी को सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है। इस दौरान दीपक मधुकर, बीएमसी सूर्य देव सिंह, बीसीपीएम मैराज अहमद, प्रेम सागर, शिव प्रकाश मौर्य, उर्मिला यादव, शीला देवी, साधना, मंजू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

रैली निकाल जनसंख्या नियंत्रण के लिए किया प्रेरित: बढ़नी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर रैली निकाली गई। लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक चलेगा।
इसमें आशा वर्करों की ओर से महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें