संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज बांसी में प्रवेश व कक्षाओं के संचालन के लिए शुक्रवार को प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
प्राचार्य ने कहा कि 15 जुलाई से समस्त कक्षाओं को संचालित किया जाएगा। वहीं काउंसलिंग समिति को नए छात्र-छात्राओं का प्रवेश के लिए नामांकन, उनका पंजीकरण 30 जुलाई तक पूरा करा लेने का निर्देश दिया गया। जिससे समय पर प्रवेश पूरा कराकर कक्षाओं का संचालन समय पर शुरू हो सकेगा। बैठक में महाविद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।ौ