फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पैर फिसलने से सीढ़ी से गिरा, माैत

Sun, 01 Mar 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी गांव शुक्रवार देर रात वे घोसियारी से बदुरगहना मार्ग पर निर्माणाधीन मकान में सीढ़ी पर चढ़कर दीवारों पर पानी डाल रहे युवक का पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से नीचे गिर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इलाज के लिए उसे बस्ती ले गए, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। हादसे में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के घोसियारी गांव निवासी संतोष कुमार अग्रहरि (45) पुत्र राम हृदय मकान का निर्माण करवा रहा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम दीवार पर पानी डाल रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गिर पड़ा। इसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक का 20 वर्षीय बेटा दीपू अग्रहरि जो इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई कर रहा था। संतोष कुमार संयुक्त परिवार के लिए नया आशियाना तैयार कर रहे थे, लेकिन उसी मकान की दीवारें उनके जीवन की आखिरी गवाह बन गईं। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें