फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खंभे और तार लगने के छह माह बाद भी बहाल नहीं हुई बिजली सप्लाई

Sun, 15 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। बैतालपुर के सेखौना चौराहा पर बिजली के नए खंभे और उस पर तार लगे छह माह बीत गए, अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। बिजली विभाग की लापरवाही पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेखौना चौराहा पर नेरुई अमवा विद्युत उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई आती है। यहां उपभोक्ताओं को सप्लाई ठीक ढंग से मिले, इसके लिए करीब छह माह पहले बिजली के बीस नए खंभे लगाकर उस पर एलटी सप्लाई का तार लगाया गया। लेकिन, अभी तक इस पर सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। उपभोक्ता विवश होकर ट्रांसफार्मर से केबिल लगाकर अपने घरों तक सप्लाई लेकर गए हैं। इससे सुरक्षा को लेकर लोगों में भय बना हुआ है। गांव के पिंटू सिंह, पारस प्रजापति, कृष्णा मल्ल, पप्पू, रामध्यान, रामप्यारे, फेंकू, भरोसा, वकील सिंह आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि नए खंभे और उस पर लगे तार से एलटी सप्लाई बहाल नहीं होने की वजह से केबल के माध्यम से घरों तक सप्लाई ले जाना पड़ रहा है। आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें