फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छह केंद्रों पर 878 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 15 Mar 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा को देखकर बाहर निकलते विद्यार्थी। सं
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के तहत परीक्षा आयोजित हुई। इन परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 1440 अभ्यर्थियों अर्थात दो पाली में 2880 को परीक्षा देनी थी, लेकिन सिर्फ 2002 ही परीक्षा शामिल हुए। शेष 878 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इस दौरान पुलिस व प्रशासन शांति व्यवस्था के लिए सतर्क रहा।
विज्ञापन

शहर के बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान एक पाली में 240 अभ्यर्थियों में 162 ही परीक्षा में शामिल हुए, शेष 78 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, श्रीसिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान भी 240 अभ्यर्थियों में सिर्फ 162 ही उपस्थित रहे, शेष 78 अनुपस्थित रहे। इसी तरह बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 240 में 177 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, यहां 63 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं शहर के निकट पटनी जंगल में स्थित श्रीदुर्गाजी चौधरी पटेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में 240 में मात्र 154 अथ्यर्थियों ने परीक्षा दी, शेष 86 अनुपस्थित रहे।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, तिलक इंटर कालेज बांसी में परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। इनमें अधिकांश परीक्षार्थी बहराइच जिले के थे। यहां 240 अभ्यर्थियों में 168 परीक्षा में शामिल हुए, शेष 72 ने परीक्षा छोड़ दी है।
विज्ञापन

उसका बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बा के परीक्षा केंद्र बाबा हरीदास इंटर कालेज हनुमानगढ़ी के व्यवस्थापक मनोज गौतम ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 240 परीक्षार्थियों में से 163 उपस्थिति रहे, जबकि द्वितीय पाली में 240 में से 160 उपस्थित रहे। इस प्रकार इस परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 480 में से कुल 157 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की सुचिता बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन सतर्क बरत रही थी। अगल-बगल की दुकान परीक्षा के समय तक पूरी तरह से बंद रही।
-
डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में श्रीसिंहेश्वरी इंटर कालेज का डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डाॅ. अभिषेक महाजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने के लिए सेंटर पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवाद

बोले परीक्षार्थी
पेपर ठीक हुआ है। हिंदी, रिजनिंग, सामान्य ज्ञान का पेपर काफी ठीक हुआ है। गणित का पेपर कठिन था। प्रश्नपत्र हल करने में दिक्कत में हुई है। - शिवम जायसवाल
-
सबसे अच्छा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का उत्तर देने में आसानी रही। शेष सभी विषय के भी प्रश्न ठीक रहा है। पेपर बढि़या हुआ है। - अब्दुल सालिक
-
पहली बार पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा दिए हैं। हिंदी के प्रश्न आसान थे, जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी उलझाऊ थे, पेपर औसत गया है। - सौरभ मिश्रा


तैयारी के अनुसार ही प्रश्न आए थे। समय का संयोजन करने में कठिनाई हुई। पहली बार परीक्षा में शामिल होने का डर मन में था लेकिन पेपर पढ़ने के बाद डर निकल गया। - अंशिका गौड़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें