जिला प्रशासन कार्यालय डोल्पा के अनुसार, उपल्लो डोल्पा क्षेत्र में कुल 244 पर्यटक मौजूद हैं। इनमें 149 नेपाली, 44 सार्क देशों के और 51 अन्य विदेशी नागरिक शामिल हैं। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सभी पर्यटकों से जोखिम वाले क्षेत्रों में नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। शे-फोक्सुंडो झील पर्यटकों के प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। पिछले वित्तीय वर्ष 2025/26 के 11 महीनों में ही 4,882 पर्यटकों ने इस झील का भ्रमण किया था।
हेलीकॉप्टर से तलाश की तैयारी
डोल्पा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अनिलराज गिरी ने बताया कि छहों भारतीय पर्यटकों से अब तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है। उनकी तलाश और सुरक्षित निकासी के लिए संबंधित निकायों से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करने की मांग की गई है। अत्यधिक हिमपात, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और खराब मौसम के कारण खोज एवं बचाव अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं।
लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। उनकी स्थिति का पता लगाने और सुरक्षित बचाव के लिए नेपाली सेना की टीम भी तैनात की गई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पर्यटकों की तलाश में जुटी हैं। - जुनु हमाल, जिलाधिकारी