फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिकरी बाजार में छह दिवसीय मेले का शुभारंभ, जुटेंगे लोग

Sun, 29 Nov 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। सिकरी बाजार में शनिवार को छह दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर आयोजन समिति के सदस्यों से तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कन्हैया पासवान ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को मनोरंजन का अवसर मिलने के साथ स्थानीय युवाओं और छोटे व्यापारियों को रोजगार भी मिलता है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य उर्फ टाइगर ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले मेले में क्षेत्रीय लोगों को मनोरंजन और खरीदारी के विभिन्न अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें