फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में वापस कराए 26,334 रुपये

Sun, 29 Nov 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के खाते में पुलिस ने 26,334 रुपये वापस करा दिए। मोहाना थाने की साइबर सेल टीम ने साइबर सेल सिद्धार्थनगर और संबंधित बैंक के सहयोग से यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मोहाना दीपक कुमार ने बताया कि बर्डपुर नंबर 10 निवासी रमजान अली ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से रुपये कट गए हैं। शिकायत मिलने पर मोहाना थाने की साइबर सेल टीम ने मामले की जांच की और बैंक से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि वापस कराई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें