फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएड की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए छह परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में चल रही बीएड की वार्षिक परीक्षा में शनिवार को छह परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इस क्रम में जिले के दो महाविद्यालय चौधरी महावीर प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय, हथियहवा और सर्वजीत कौशल पब्लिक महाविद्यालय , पेंडारी बुजुर्ग के लगभग 250 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक में चल रही है। शनिवार को प्रथम वर्ष की परीक्षा में कक्ष में निरीक्षण के दौरान छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। उनके पास से नकल सामग्री भी प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य व केंद्राध्यक्ष प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए परीक्षार्थियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय में प्रवेश द्वार से लेकर कक्ष तक प्रत्येक स्तर पर सघन तलाशी ली जाती है। ्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें