फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शाॅर्ट सर्किट से छह बीघा फसल राख

Sat, 04 Apr 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं की करीब छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसल काफी नुकसान हो चुका था। डुमरियागंज नगर क्षेत्र के औसानपुर निवासी किसान सैफ अहमद ने कहा हमारे खेत से हाईटेंशन लाइन जा रही है। तार ढीले होने के चलते अक्सर शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकलती रहती थी। इसकी शिकायत बिजली निगम के जिम्मेदारों से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उसी स्थान पर शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से रशीद अहमद, सुहेल, उवैस अहमद, अफसाना खातून आदि किसानों का करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार रवि यादव ने कहा क्षेत्रीय लेखपाल को भेजकर नुकसान का आंकलन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें