फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बस अड्डे पर सन्नाटा, रेलवे स्टेशन पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

Wed, 15 Jan 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महाकुंभ के चलते कई रूट पर नहीं मिल रही बसें, ट्रेन देर से संचालित होने से यात्रियों हो रहे परेशान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। महाकुंभ के चलते रोडवेज की बसें श्रद्धालुओं को ले जा रही हैं। ऐसे में कई रूट पर बस नहीं मिल रही है। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनें देरी से चलने की वजह से यात्री ठंड में ठिठुरे रहे।
बुधवार को बस अड्डे पर प्रयागराज के लिए बस मौजूद थी, जबकि लोकल रूट पर जाने के लिए यात्री बस का भी इंतजार कर रहे थे। यात्रियों ने बताया कि लोकल रूट के लिए सवारी न होने का हवाला देकर बस का संचालन नहीं किया जा रहा है। जिससे कई यात्री ट्रेन से गंतव्य तक गए। वहीं बस स्टैंड पर ककरहवा के लिए बस का इंतजार कर रहे दिलीप, दुर्गेश और नवीन ने बताया कि स्टेशन पर बस मौजूद है, लेकिन ककरहवा के लिए कोई बस नहीं है, इससे निजी वाहन से यात्रा करना पड़ा। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते मिले।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि कई ट्रेन देरी से चल रही हैं। ऐसे में यात्रा करने में परेशानी हो रही है। रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे राघव, सुशील और संदीप ने बताया कि ट्रेन का संचालन ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि डेमू बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


रोडवेज की बसों को महाकुंभ के लिए भेजा जा रहा है। लोकल रूट के लिए भी बस का संचालन किया जा रहा है। ककरहवा तक सुबह और शाम में एक-एक बस का संचालन किया जाता है।
- वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें