फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक पर छात्रा से छेडख़ानी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर कक्षा दो की छात्रा से छेड़खानी का केस
विज्ञापन

शिक्षामंत्री के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षक को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)। उसका थानाक्षेत्र के एक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर कक्षा दो की छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस केस दर्ज करके छानबीन कर रही है। उधर, बेसिक शिक्षामंत्री के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार बुधवार को लर्निंग आउट कम की परीक्षा के चलते कक्षा तीन, चार और पांच के बच्चे जल्दी घर चले गए, जबकि एक और दो के बच्चे रुक गए। इसी बीच एक शिक्षक ने टॉफी देने के बहाने एक छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्चों के शोर मचाने पर शिक्षक स्कूल बंद कर भाग गया। बात घरवालों तक पहुंची तो उन्होंने डायल 112 पर शिकायत की। फिर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी ने आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। हालांकि आरोपी शिक्षक के घर वालों ने आरोप निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक गोलबंदी के कारण शिक्षक को झूठे मुकदमे में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें