बांसी पुलिस की गिरफ़्त में आरोपी
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गाजियाबाद और वाराणसी के ध्यानार्थ
.............................................
आत्महत्या के लिए उकसाने वाला सेक्रेट्री गिरफ्तार
बांसी के पंतनगर मोहल्ले में फंदे से लटकती मिली थी शिक्षिका की लाश
शिक्षिका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। शिक्षिका के मौत के मामले में बांसी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी सेक्रेट्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिक्षिका के पिता की तहरीर एससी, एसटी एक्ट व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज करके जेल भेजा गया है।
प्रभारी सीओ बांसी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि गाजियाबाद की मूल निवासी अलका सिंह बांसी कोतवाली क्षेत्र के हरैया नानकार गांव में शिक्षिका थीं। वह बांसी कस्बे के पंतनगर मोहल्ले में रहकर पढ़ाने के लिए जाती थीं। शुक्रवार की सुबह कमरे में छत के कुंडे से लटकती हुई लाश मिली थी। परिजनों को जानकारी देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। इस मामले में अलका के पिता लखपति सिंह निवासी लोनी गाजियाबाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को ग्राम व थाना चील्ह जिला मिर्जापुर निवासी सेक्रेट्री अतुल सिंह यादव ने उकसाया था। इसलिए अलका ने आत्महत्या कर लिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। इस संबंध में कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ करनेे के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।