फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

Mon, 21 Sep 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को त्रिलोकपुर पुलिस व नगर पंचायत बिस्कोहर के संयुक्त तत्वावधान में कस्बा स्थित छेदीलाल इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता व नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश, ईओ अखिलेश दीक्षित और नगर पंचायत अध्यक्ष ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा मधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश और प्रधानाचार्य डीएन सिंह ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। वक्ताओं ने डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। वहीं, ईओ अखिलेश दीक्षित ने नशा मुक्ति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में आबकारी अधिकारी ऋतिक वर्मा की मौजूदगी में सभी छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों को जीवन में कभी भी नशा न करने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।
थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व सफल संचालन किया। इस अवसर पर बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, साइबर सेल प्रभारी जय प्रकाश, गणेश प्रसाद, मिशन शक्ति के उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय, हरीश कुमार, इंद्रजीत सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व भारी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें