फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठेके के पास सो रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगरा गांव निवासी रामचंद्र (40) पुत्र परशुराम रविवार सुबह करीब 11 बजे शराब के ठेके के बगल में स्थित एक दुकान पर शराब पीने के बाद सो गया था। काफी देर तक नहीं उठने पर लोगों ने इसकी सूचना जोगिया पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस से जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजवाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में जोगिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें