फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले से लौट रहे युवक को रोककर पीटा, चेन छीनने का आरोप

Wed, 25 Nov 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव का मामला, तीन नामजद समेत 30 से अधिक अज्ञात लोगों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के कुकुरभुकवा गांव में कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखकर लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। पीड़ित ने तीन नामजद समेत तीन दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

बढ़नी बाजार के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को वह कुकुरभुकवा गांव में लगे मेले से शाम करीब पांच बजे घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। उनके साथ करीब तीन दर्जन अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एकजुट होकर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले में पहनी चांदी की चेन भी गायब हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बुधवार को ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें