फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेना में जाने के लिए तैयार हो रहे युवा, 174 ने लिया भर्ती से पहले प्रशिक्षण

Fri, 23 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में - फोटो : 1
विज्ञापन
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बढ़नी क्षेत्र के युवाओं और युवतियों को एक माह से अधिक समय तक सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण बढ़नी ब्लॉक के औदही कलां स्थित नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 174 युवाओं ने भाग लिया। इनमें 60 बालिकाएं शामिल रहीं। प्रशिक्षण का समापन 24 जनवरी को होगा।
आठ दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण प्रारंभ किया गया था। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सेनानायक संजय कुमार ने किया। प्रशिक्षक सहायक उपनिरीक्षक आलोक कुमार घोष ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। करीब 46 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, व्यायाम एवं फिटनेस से जुड़े विविध अभ्यास कराए गए। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरण चिकित्सा परीक्षण के मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभ्यर्थियों को ऊंचाई, वजन, छाती का माप, आंखों की रोशनी, श्रवण क्षमता, हड्डियों व जोड़ों की स्थिति सहित समग्र स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में मुख्य आरक्षी संचार चंद्रबली मौर्य, आरक्षी सामान्य अभिषेक द्विवेदी, विजलेश कुमार एवं नंदिनी ने भी युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें