सिद्धार्थनगर। उप्र सरकार युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवायोजन विभाग के माध्यम से 14 व 15 अक्टूबर को गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में रोजगार महाकुंभ का आयोजन करेगी।
इस रोजगार महाकुंभ के माध्यम से सरकार 20 हजार से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी उपलब्ध करायेगी। सेवायोजन विभाग द्वारा पोर्टल पर यूएई, ओमान, देशों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर महाकुंभ में सम्मिलित हो पाएंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में कुशल व अकुशल सभी प्रकार की नौकरियों उपलब्ध होंगी और साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाएगा। इससे जिले के युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि आगामी रोजगार महाकुंभ में भाग लेने के लिए जिले के युवा संगम पोर्टल पर प्रतिभाग कर पाएंगे।