फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बानगंगा बैराज से नदी में कूदा युवक, मौत

Tue, 01 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बानगंगा बैराज के फाटक नंबर 16 के पास नदी में झरुआ ग्राम पंचायत निवासी 45 वर्षीय निजामुद्दीन कूद गया। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मछुआरों और बैराज कर्मियों ने काफी देर तक तलाश के बाद जाल की मदद से शव बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे निजामुद्दीन बैराज पर बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह अचानक फाटक नंबर 16 के उत्तरी तरफ नदी में कूद गया। घटना देखकर फाटक नंबर एक की ओर मौजूद मछुआरे और बैराज कर्मी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जाल डालकर शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। उधर, मौत की खबर मिलते ही पत्नी सकीना और दो नाबालिग बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें