फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 21 साल पुराने आयुध अधिनियम के मामले में आरोपी को सजा

Tue, 01 Sep 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जिला मॉनिटरिंग सेल और चिल्हिया थाना पुलिस की प्रभावी पैरवी से 21 साल पुराने आयुध अधिनियम के मामले में आरोपी को न्यायालय उठने तक की सजा सुनाई गई। साथ ही न्यायालय ने आरोपी पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ अरुण कुमार ने आरोपी फूलचंद निवासी देवीनगर, थाना चिल्हिया को आयुध अधिनियम की धारा 4/3 के तहत न्यायालय उठने तक की सजा और 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2005 में चिल्हिया थाने में आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें