शोहरतगढ़। विकास क्षेत्र के विभिन्न उर्वरक और फर्टिलाइजर केंद्रों का मंगलवार को उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चिल्हिया स्थित संजय ट्रेडिंग कंपनी, पल्टादेवी के चौधरी कृषि रक्षा सेवा केंद्र, भदाव कृषि रक्षा सेवा केंद्र और चोडार चौराहा स्थित अंशिका फर्टीलाइजर की जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन और गोदाम में रखे उर्वरकों का मिलान किया गया।
निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और आधार कार्ड का सत्यापन करने के बाद ही पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर निर्धारित मूल्य पर उर्वरक वितरित करें।
टीम ने अंशिका फर्टिलाइजर के वितरण रजिस्टर में दर्ज किसानों का सत्यापन फोन के माध्यम से भी किया, जिसमें किसानों ने उर्वरक वितरण पर संतोष जताया। इस दौरान किसान भी मौजूद रहे।