इटवा क्षेत्र के बेनीनगर में कांवड़ यात्रा के रिवाल्वर लहराई युवक। स्रोत वारल वीडियो स्क्रींनशॉट
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के बेनीनगर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक डीजे की धुन पर कुछ युवकों के कंधे पर चढ़कर रिवाॅल्वर लहराता साफ दिख रहा है। वीडियो में तेज आवाज में डीजे बज रहा है और बड़ी संख्या में लोग नाचते नजर आ रहे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
सोशल मीडिया में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कांवड़ यात्रा के दौरान शाहपुर से इटवा मार्ग पर जब डीजे बेनीनगर के पास पहुंचा तो वहां दो डीजे कंपनियां आमने-सामने आ गईं और दोनों के बीच मुकाबला शुरू हो गया। इसी दौरान एक युवक कुछ युवकों के कंधे पर चढ़कर कथित रूप से खुलेआम रिवाॅल्वर लहराता दिख रहा था। थानाध्यक्ष इटवा संजय मिश्र ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।