फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 8.98 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन भी बरामद

Sun, 15 Nov 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मिश्रौलिया पुलिस ने गौरडीह उत्तर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा
विज्ञापन

- इनफिनिक्स कंपनी का स्मार्टफोन भी मिला, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान गौरडीह गांव के उत्तर पुलिया के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.98 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और इनफिनिक्स कंपनी का स्मार्टफोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को उसे जेल भेज दिया।
एसओ मिश्रौलिया रामदेव ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे पुलिस टीम गौरडीह उत्तर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 8.98 ग्राम स्मैक के साथ इलेक्ट्रॉनिक माप मशीन और स्मार्टफोन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान शरीफुल्ला पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी बरमपुरा, थाना कठेला समयमाता के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद सभी सामान कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें