फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में छोटे भाई को पीटा, घायल

Tue, 20 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड गोला बाजार में जमीन के विवाद में बड़े भाई दुर्गेश अग्रहरि के परिवार ने छोटे भाई दिनेश अग्रहरि को पीटकर लहूलुहान कर दिया है।
विज्ञापन

सूचना पहुंची पुलिस ने लहूलुहान दिनेश अग्रहरि को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी रजनी अग्रहरि की तहरीर पर जेठ, जेठानी और भतीजे के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बढ़नी के वार्ड 10 गोला बाजार निवासी रजनी अग्रहरि ने ढेबरुआ थाने में तहरीर देकर बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर रविवार देर शाम को उसके पति दिनेश अग्रहरि पर समूह बनाकर जेठ दुर्गेश अग्रहरि, जेठानी पूनम अग्रहरि, भतीजा निखिल अग्रहरि और दो अज्ञात व्यक्तियों हमला बोल दिया। डंडे और लात-घूसे से मार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया है। इससे उसके पति दिनेश के हाथ-पैर, चेहरे और सिर में काफी चोटें आई हैं। उनका उपचार मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर दुर्गेश अग्रहरि, पूनम अग्रहरि, निखिल अग्रहरि व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें