फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 31 Jul 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के नवेल पश्चिम डीह गांव में बृहस्पतिवार देर शाम घर में अकेली 18 वर्षीय युवती का शव फंदे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में नवेल पश्चिम डीह निवासी पंचम निषाद ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में वह अपनी बहू शारदा देवी के साथ खेत में मूंगफली खोदने गए थे। घर पर उनके पुत्र इंद्रजीत निषाद की 18 वर्षीय पुत्री साधना अकेली थी। शाम करीब सात बजे दोनों खेत से लौटे तो घर के पास स्थित छप्परनुमा मकान में लकड़ी के बड़ेर से साड़ी के फंदे के सहारे साधना का शव लटका मिला। यह देख कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों की मदद से युवती को फंदे से नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद तत्काल कठेला समय माता पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें