इटवा। इटवा थाने के रगड़गज बाजार में शनिवार को हुई मारपीट में घायल इटवा क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा निवासी पांचू (30) की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, इटवा थाने के ग्राम मनिकौरा निवासी पांचू (30) पुत्र पुजारी का शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे बलरामपुर जनपद के सादुल्लाहनगर थाने के ग्राम नवादा निवासी मिथुन से विवाद हो गया था। इस दौरान मिथुन व उसकी पत्नी रीता देवी के साथ हुई मारपीट में पांचू घायल हो गया था। गंभीर हाल में उसे सीएचसी इटवा, वहां से जिला अस्पताल और उसके बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था।