फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा

Sun, 19 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव में हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से झुलसा युवक। स्रोत वि
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज क्षेत्र के सेखुई गोवर्धन गांव में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दयाल प्रजापति (35) झुलस गए। मौके पर मौजूद लोग तत्काल निजी वाहन से उसे डुमरियागंज के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव निवासी दयाल प्रजापति (35) बगल के गांव सेखुई गोवर्धन में मजदूरी करने गया था। सुबह करीब नौ बजे दयाल किसी काम के लिए छत पर चला गया, जहां छत से करीब एक से डेढ़ फीट ऊंचाई से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को देने के साथ ही निजी वाहन से उसे डुमरियागंज के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे जिला ना ले जाकर लखनऊ ले गए।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है और ना ही इससे संबंधित कोई तहरीर मिली है। कोई तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें