फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जहर खाने से युवक की मौत

Fri, 05 Sep 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के देउरी गांव निवासी सोनू (23) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। मृतक के भाई मुकेश ने एक महिला पर आरोप लगाया है कि युवक ने जहर उसी की वजह से खाया है। पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देउरी गांव निवासी सोनू (23) ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी मृत्यु हो गई। इस बारे में मृतक के छोटे भाई मुकेश ने गांव के पट्टीदारी की एक महिला और उसके भाई के खिलाफ तहरीर देकर केस पंजीकृत करने की मांग की है। सोनू अपने पिता के साथ मुंबई में कमाता था। एक सप्ताह पहले वह मुंबई से आया था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें