धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत साहा में नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को मां दुर्गा की कृपा और जन कल्याण के लिए रात्रि जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ सुंदर कांड पाठ से हुआ। इसके बाद पूरी रात आदि शक्ति मां दुर्गा के अद्भुत व मनोहरी जागरण गीत प्रस्तुत किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से सब कुछ मिल जाई लेकिन दुनिया में माई न मिली। मेरी मां आ जाओ मेरे सामने, दरबार में शेरावाली के दुख दर्द मिटाए जाते हैं..., आदि गीतों पर श्रोता झूमते रहें। कार्यक्रम में राजदेव ओझा, सत्यानंद त्रिपाठी, अमित कुमार पांडेय, रितेश मिश्र, सिल्लू ओझा, जिला पंचायत सदस्य राम नवल विश्वकर्मा, कृष्ण देव ओझा,रिषिदेव ओझा आदि मौजूद रहे।