फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज पढ़कर सुनाया जाएगा मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन

Sat, 17 Jan 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा निर्वाचक नामावली में आपका नाम है कि नहीं यह जानने के लिए 18 जनवरी दिन रविवार को अपने बूथ पर जरूर पहुंचे। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा रविवार सुबह को मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन पढ़कर सुनाया जाएगा। आलेख्य प्रकाशन को सुबह 10:30 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक बूथों पर देखा जा सकेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दिन बीएलओ द्वारा छह जनवरी 2026 को आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली, गणना अवधि के दौरान अप्राप्य श्रेणी में चिह्नित किए गए मतदाताओं की सूची तथा अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक, डुप्लीकेट सूची की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि समस्त विधानसभाओं के सभी पोलिंग स्टेशनों पर बूथ लेवल अधिकारियों की निर्धारित समय से पूर्व उपस्थिति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें