फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: माघ मेला का आगाज आज से, अफसरों ने परखी व्यवस्था

Sat, 17 Jan 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
माघ मेला बांसी उद्घाटन के तैयारी का जायजा लेते डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ. अ​भिषेक महाजन। सं - फोटो : 1
विज्ञापन
- बांसी कस्बे में राप्ती नदी के तट पर आज से शुरू होगा करीब डेढ़ माह तक चलने वाला माघ मेला
विज्ञापन

बांसी। कस्बे में मौनी अमावस्या के मौके पर एक डेढ़ महीने तक चलने वाले माघ मेले की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह, डीएम शिवशरण्प्पा जीएन, एसपी डॉ. अभिषेक महाजन करेंगे। मेले की तैयारियों की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार को डीएम और एसपी ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान तैयारी के संबंध में जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
कस्बे में लगने वाला माघ मेला काफी पुराना है। इसकी शुरुआत 1954 में स्व. पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने किया था। अब आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी की ओर से संचालित माघ मेला व प्रदर्शनी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस वर्ष यह प्राचीन माघ मेला अपनी 73वीं वर्षगांठ मनाएगा। बांसी के प्राचीन राप्ती नदी के तट पर प्रति वर्ष मौनी अमावस्या के पर्व पर लगने वाला यह माघ मेला एवं प्रदर्शनी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ 17 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। मेले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाना और मेला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाती है। मेले को सही ढंग से संचालित करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों और सभासदों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले में दुकानों का आवंटन, मेला व सड़कों की सफाई का काम तेजी से कराया जा रहा है। मेले में दुकानों के अलावा विभिन्न प्रकार के झूले सहित कई प्रकार के मनोरंजन के खेल-तमाशा लग रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मेला अवधि में मेलार्थियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। मेले की भव्यता को कायम रखने का पूरा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

डीएम और एसपी ने किया मेले परिसर का निरीक्षण
बांसी। कस्बे के राप्ती नदी तट पर लगने वाले माघ मेला का निरीक्षण शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवशरण्प्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया साथ ही मेला के सफल संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिया। मेला परिसर का भ्रमण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने मेले के मैप को देखा। इसके बाद उन्होंने मेले में आने वाली भीड़ की जानकारी लेते हुए सुरक्षा की व्यवस्था करने, मेले में पर्याप्त सीसी कैमरा लगाने को कहा। इसके बाद नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी जय प्रकाश यादव से सभी कार्य पारदर्शी तरीके से करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेले का संचालन सही ढंग से किया जाए। किसी तरह की दिक्कत मेले में आने वालों को नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम निखिल चक्रवर्ती, सीओ रोहणी यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, कोतवाल मृत्युंजय पाठक सहित मेला प्रभारी, सभासद व मेला लिपिक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें