फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। तहसील सभागार में मंगलवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग व महिला कल्याण विभाग की ओर से संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, सैम/मैम श्रेणी से सामान्य पोषण स्थिति में आए बच्चों के अभिभावकों को सम्मान-पत्र और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ अभिभावकों और समाज की भागीदारी भी जरूरी है। इस दौरान चेयरमैन विकास जायसवाल, भाजपा नेता कृष्णा मिश्रा, बलराम मिश्रा, दीप नारायण त्रिपाठी, गुड्डू यादव, माया मिश्रा, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें